Move to Jagran APP

अंधविश्वास लील गया महिला की जान

संवाद सूत्र सारवां सर्प दंश से सारवां थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी राजेश पत्रलेख की पत्नी सरिता देवी (25 वर्षीया) की मौत सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई। मौत की खबर मिलते ही विधायक बादल पत्रलेख सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजन का ढाढ़स बांधते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 06:24 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 06:35 AM (IST)
अंधविश्वास लील गया महिला की जान
अंधविश्वास लील गया महिला की जान

संवाद सूत्र, सारवां : सर्प दंश से सारवां थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी राजेश पत्रलेख की पत्नी सरिता देवी (25 वर्षीया) की मौत सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई। मौत की खबर मिलते ही विधायक बादल पत्रलेख सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजन का ढाढ़स बांधते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मृतका के पति ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य खाने-खाने के बाद सोने चले गए। उनकी पत्नी भी कमरे में सोने चली गई। देर रात अचानक उसे कुछ काटने का एहसास हुआ। तेज आवाज में शोर करते हुए हाथ झटका। आवाज सुन कर उनकी नींद खुली तो देखा कि कमरे में एक विषैला सांप था। बाद में हाथ में सांप काटने का पता चला। उसे इलाज के लिए पहले सारवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां आइसीयू में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था कि इसी क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गई है। घटना को लेकर पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन को शव सौंप दिया गया। झाड़फूंक के चक्कर में समय गंवाया : सांप काटने के बाद पहले महिला को ठीक करने के लिए झाड़फूंक कराने को ले गए थे। जहां लगभग तीन घंटे से अधिक का समय बिताने के बाद भी महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तब उसे लेकर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि तबतक काफी देर हो चुकी थी। समय रहते इलाज के लिए लाया जाता तो बचाया जा सकता था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.