Move to Jagran APP

कैंपस की खबर : करियर पोर्टल की जानकारी देगे बाल सांसद

देवघर झारखंड करियर पोर्टल के प्रचार प्रसार को लेकर शिक्षक श्रीकांत जायसवाल के नेतृत्व

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 05:17 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 05:17 PM (IST)
कैंपस की खबर : करियर पोर्टल की जानकारी देगे बाल सांसद
कैंपस की खबर : करियर पोर्टल की जानकारी देगे बाल सांसद

देवघर : झारखंड करियर पोर्टल के प्रचार प्रसार को लेकर शिक्षक श्रीकांत जायसवाल के नेतृत्व में आर मित्रा प्लस टू विद्यालय बाल सांसदों की बैठक मंगलवार को जूम एप के माध्यम से हुई। मुख्य रूप से यूनिसेफ की स्टेट कंसल्टेंट पल्लवी सा भी मौजूद थी।

loksabha election banner

उन्होंने बारी-बारी से सभी बच्चों के साथ करियर पोर्टल के बारे में जानकारी साझा किया तथा पोर्टल में दिए गए करियर, कॉलेज, छात्रवृत्ति आदि के बारे में विस्तार से समझाया। कहा कि झारखंड में आर मित्रा के बच्चे ग्रुप के माध्यम से बेहतर तरीके से झारखंड करियर पोर्टल के बारे में अपने विचार साझा कर रहे हैं। सभी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा छात्रों से संपर्क स्थापित कर लॉगइन करने के लिए सलाह दिया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि बाल संसद के बच्चे अपने मित्रों व अन्य छात्रों को इसके बारे में जानकारी देंगे। क्या कहा बाल संसद के छात्रों ने इस मौके पर बाल संसद के सूचना एवं प्रसारण मंत्री गुंजन कुमार ने बीते दिन झारखंड करियर पोर्टल को लेकर आयोजित वेबिनार को लेकर अनुभव साझा किया। इंटरमीडिएट के छात्र पीयूष झा ने कहा कि उन्होंने इंटरमीडिएट में अन्य विषय के रूप में आईटी रखा है, लेकिन इसके बारे में उन्हें बहुत जानकारी नहीं ाि थी। लेकिन करियर पोर्टल के माध्यम से पता चला कि आईटी के द्वारा कंप्यूटर क्लाउड में बेहतर विकल्प है। यह भी पता चला कि झारखंड में रहकर पढ़ाई जारी रखना है तो धनबाद और बोकारो में इससे संबंधित संस्थान है। बाल संसद के उप प्रधानमंत्री आशुतोष कुमार ने कहा कि उन्हें यूट्यूबर बनने का शौक है। यूट्यूब में उनका चैनल भी है, जिसमें वह वीडियो बनाकर भेजते रहते हैं और उनके सब्सक्राइबर भी हैं। इससे उन्हें थोड़ी आमदीन भी हो जाती है। और बेहतर करने के लिए झारखंड करियर पोर्टल में लॉगइन किए तो बहुत सारे विकल्प देखकर कई जानकारी इसके बारे में हासिल हुई। दस-दस का बनेगा ग्रुप बाल संसद में निर्णय लिया गया कि 10-10 बच्चों का ग्रुप बनाया जाएगा तथा सभी बच्चों को झारखंड करियर पोर्टल के बारे में समझाएंगे तथा उसे लॉगइन करने में मदद करेंगे। इसके अलावा जितने भी बाल संसद के सदस्य हैं, सभी अपना एक बाल संसद के नाम से ग्रुप बनाएंगे और उसमें 10 बच्चों को जोड़ेंगे तथा ई-कंटेंट, डीजी साथ व विद्यालय के शिक्षकों द्वारा जो भी पढ़ाई होती है उसे, वाट्सएप ग्रुप में शेयर करेंगे। इस मौके पर सोनू कुमार, कृतिका कुमारी, गौरव कुमार, प्रियांशु कुमार, गुंजन कुमार, रित्विक कुमार, देवव्रत कुमार, प्रियांशु गुप्ता, सचिन कुमार, शिवानी कुमारी, पीयूष झा आदि मौजूद थे। शिक्षक श्रीकांत जायसवाल के के ओर से झारखंड करियर पोर्टल के प्रति बच्चों को जागरूक करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.