यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिक्षा व व्यवसाय जीविका रूपी रथ के दो पहिये
शिक्षा व व्यवसाय जीविका रूपी रथ के दो पहिये

शिक्षा व व्यवसाय जीविका रूपी रथ के दो पहिये
संवाद सूत्र, पालोजोरी : प्लस टू विद्यालय गुलालडीह के छात्र व छात्राओं को शिक्षा के प्रति अभिरूचि जगाने के उद्देश्य टीम गठित कर जिला के कई स्थानों पर भ्रमण पर ले जाया गया। विद्यालय के बच्चे घोरमारा स्थिति रेस्टोरेंट पहुंचकर व्यवसाय से संबंधित विभिन्न तरह की जानकारी से परिचित हुए। वहीं हार्डवेयर के छात्र तपोवन स्थित सोलर प्लांट में पहुंचे। जहां सभी छात्रों ने सोलर से विधान में परिवर्तन के विभिन्न सूत्रों को बड़ी सूक्ष्मता से अध्ययन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि शिक्षा और व्यवसाय जीविका रूपी रथ के दो पहिये हैं। शिक्षा के बिना जीविको पार्जन संभव नहीं। व्यवासियक शिक्षा को जीवन से जोड़ने की जरूरत है। वहीं विद्यालय शिक्षक डा. गंगेश गुंजन ने कहा कि बेरोजगारी के इस दौर में छात्रों के लिए यह शिक्षा संजीवनी का काम करेगी। मौके पर विद्यालय के शिक्षक बिप्लब महता, मिलेन्द्र कुमार झा, अजय कुमार, मोहन मंडल, सेलेस्टीना चौड़े, विद्यायल छात्र पीभूष कुमार, रौशन कुमार, लालू मंडल, माधुरी कुमारी, सुलेखा कुमारी, शकुंतला सोरेने सहित अन्य छात्र छात्राएं उपस्थिति रही।
