Move to Jagran APP

देवघर के नए एसपी आज करेंगे योगदान

जागरण संवाददाता देवघर देवघर के नव पदस्थापित एसपी धनंजय कुमार सिंह गुरुवार को योगदान क

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 08:07 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 08:07 PM (IST)
देवघर के नए एसपी आज करेंगे योगदान
देवघर के नए एसपी आज करेंगे योगदान

जागरण संवाददाता, देवघर : देवघर के नव पदस्थापित एसपी धनंजय कुमार सिंह गुरुवार को योगदान करेंगे। बुधवार रात वे रांची से देवघर पहुंचे। 2010 बैच के आइपीएस अधिकारी धनंजय कुमार सिंह इससे पहले विशेष शाखा रांची में पदस्थापित थे। वहीं वे पहले संताल परगना के साहेबगंज जिले में भी एसपी रह चुके हैं। धनंजय कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। वहीं निर्वतमान एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को देवघर पुलिस परिवार की ओर से बुधवार की रात स्थानीय एक होटल के सभागार में भावभीनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के मार्ग दर्शन में पिछले नौ माह काम करने के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला। रिकार्ड मामलों का निष्पादन हुआ। हर परिस्थिति व हर घटना में खुद आगे बढ़कर मार्गदर्शन किया। जानकारी हो कि अश्विनी कुमार सिन्हा का तबादला फिलहाल मुख्यालय किया गया है। विदाई समारोह के दौरान डीएसपी मुख्यालय मंगल सिंह जामूदा, देवघर एसडीपीओ पवन कुमार, सारठ एसडीपीओ अमोद नारायण सिंह, मधुपुर एसडीपीओ विनोद रवानी, साइबर डीएसपी नेहा बाला, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी व जिलिे के अन्य पुलिस अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.