गांधी के आदर्शो को आत्मसात करने की जरूरत
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर से प्रारंभ असंगठित श्रमिक कर्मकारों का निबंधन को बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष अभियान के तहत कर्मकारों का निबंधन कर इस अभियान का औपचारिक तौर पर समापन किया गया।
मधुपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर से प्रारंभ असंगठित श्रमिक कर्मकारों का निबंधन को बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष अभियान के तहत कर्मकारों का निबंधन कर इस अभियान का औपचारिक तौर पर समापन किया गया। बुधवार को किसान भवन में श्रम मंत्री राज पलिवार ने 200 से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के बीच निबंधन कार्ड का वितरण किया और कहा कि महात्मा गांधी के सपने तभी साकार होंगे जब उनके आर्दशों को आत्मसात किया जाए। इस दौरान उन्होंने नवरात्रि की शुभकामना मधुपुर की जनता को दी। उन्होंने निबंधन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। मंत्री ने गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की अपील की। इसके बाद मंत्री मधुपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से दो दर्जन से अधिक फलदार और छायादार पौधारोपण किया। इस दौरान मंत्री ने 253 महिला लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का वितरण किया। मौके पर विभाग के श्रम अधीक्षक शैलेंद्र कुमार साह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनमोहन प्रसाद सिंह, किरण बाला, मोहम्मद अकील, भाजपा नगर अध्यक्ष अवनी भूषण, 20 सूत्री अध्यक्ष अवध भैया, विधानसभा प्रभारी सचिन रवानी, किशोर झा, सुबल यादव, गोपी वर्मन, अमर शर्मा, पप्पू पांडेय, अशोक गोंड, रुपेश गुप्ता, बीनू यादव, नकुल रवानी, पिटू चौधरी, विवेक बथवाल, पप्पू मोदी, अमित चक्रवर्ती, महेश शर्मा मौजूद थे।