Move to Jagran APP

सोनी, रीना व संदीप को मुखिया का ताज

देवघर : त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव को लेकर शनिवार को मतगणना पंचायत प्रशिक्षण संस्थान में कि

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 07:30 PM (IST)
सोनी, रीना व संदीप को मुखिया का ताज
सोनी, रीना व संदीप को मुखिया का ताज

देवघर : त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव को लेकर शनिवार को मतगणना पंचायत प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। मतदान कर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।

prime article banner

पंचायत प्रशिक्षण केंद्र में सुबह ही प्रत्याशी पहुंच गए थे। वहीं केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुट गई थी। हालांकि दिन चढ़ने व जीत-हार के फैसले के साथ यह भीड़ घटनी भी शुरू हो गई थी। इस दौरान कहीं खुशी कहीं गम का भी माहौल देखने को मिला। जीतने वाले प्रत्याशी माला पहनकर समर्थकों के साथ झूमते हुए निकल रहे थे तो हारने वाले पतली गली पकड़ ली। मोहनपुर प्रखंड के मेदनीपुर पंचायत में सोनी कुमारी, सोनरायठाढी के जरका वन पंचायत में रीना देवी तथा करौ प्रखंड के सिरसा पंचायत में संदीप राय ने मुखिया पद पर जीत हासिल की। मुखिया में किसको मिला कितना वोट

प्रखंड - पंचायत - विजयी प्रत्याशी व मिले वोट - निकटतम प्रत्याशी व मिले वोट मोनहपुर - मेदनीडीह - सोनी कुमारी, 1702 वोट - जयंती कुमारी झा, 1041 वोट

सोनारायठाढ़ी - जरका वन - रीना देवी, 789 वोट - खुशबू कुमारी, 774

करौ - सिरसा - संदीप राय, 1201 - मनोज कुमार, 998 वार्ड सदस्य में किसको मिले कितने वोट

प्रखंड - पंचायत - विजयी प्रत्याशी, मिले वोट - निकटतम प्रत्याशी, मिले वोट

मोहनपुर - मेदनीडीह - भीम मंडल, 85 - संजय तिवारी, 79

सारठ - नवादा - शंकर नापित, 96 - मो. नयामत, 55

सारठ - पथरड्डा - संतोष कुमार ¨सह, 123 - चंद्रशेखर ¨सह, 106

सारवां - डहुआ - विजय कुमार ¨सह, 135 - योगेश प्रताप, 51

सारवां - दोंदिया - शंकर राउत, 85 - मुस्तकीम अंसारी, 30

मधुपुर - भेडवा - सुरेश कुमार दास, 122 - मो. मुमताज अहमद, 57

मधुपुर - साप्तर - सरलू प्रसाद वर्मा, 117 - परमानंद पांडे, 97


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.