विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News; 'मैं SP का आदमी हूं... गहने पहनकर मत घूमिए' बाइक सवार ने उतरवाए 6.5 लाख के जेवर, फिर...

By Kanchan Saurabh MishraEdited By: Shashank Shekhar
Published: Wed, 08 Nov 2023 02:24 PM (IST)

झारखंड के देवघर में बुधवार को एक रिटायर्ड सरकारी कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने लाखों के गहने लेकर फरार ...और पढ़ें

'मैं SP का आदमी हूं... गहने पहनकर मत घूमिए' बाइक सवार ने उतरवाए 6.5 लाख के जेवर
'मैं SP का आदमी हूं... गहने पहनकर मत घूमिए' बाइक सवार ने उतरवाए 6.5 लाख के जेवर

HighLights

  1. गहने की कीमत करीब 6.50 लाख रुपये है।
  2. रिटायर्ड श्रम ऑफिसर ने तिवारी चौक के पास लिया है फ्लैट

जागरण संवाददाता, देवघर। झारखंड के देवघर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को झांसा देकर लाखों के गहने उड़ा ले गए। घटना बुधवार की है।

इस घटना के संबंध में पीड़ित मनमोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि वे रिटायर्ड श्रम ऑफिसर हैं। वे वर्तमान में बावनबीघा अंबे सिटी गार्डन में रहते हैं। उन्होंने तिवारी चौक के पास बन रहे अपार्टेमेंट में एक फ्लैट लिया है। वे अपने बन रहे फ्लैट को देखने के लिए स्कूटी से दिन में करीब 11:30 बजे जा रहे थे।

यह है पूरा मामला

इस दौरान बिजली ऑफिस के पास पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और उनकी स्कूटी को रोका। उन लोगों ने पहले बोला कि मैं एसपी का आदमी हूं। आप इतना गहना पहनकर घूम रहे हैं। पता चला है कि इलाके में हर दिन लूट व छिनतई की घटना हो रही है।

इतना कहने के बाद सभी गहने को खोलने को भी कहा और बोला वे उसे उन्हें सुरक्षित दे देंगे। वे घबरा गए और झांसे में आ गए। बदमाशों के कहने पर कर्मी ने गले से सोने का चेन, हाथ में पहना सोने का ब्रेसलेट, दो सोने का अंगुठी आदि खोलकर दे दिया। गहने लेने के बाद बदमाश वापस करने की बात कहकर बाइक पर सवार होकर भाग निकले।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

उन्होंने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पीड़ित ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जाता है कि गहने की कीमत करीब 6.50 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें: जेल में बैठकर अपराधी ED अधिकारियों के खिलाफ रच रहे साजिश, हाई कोर्ट ने जांच एजेंसी से मांगी सीलबंद रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: लव आज कल: गर्लफ्रेंड की शादी तय होने पर बौखलाया आशिक, रिश्‍ता तुड़वाने के लिए इंटरनेट पर डाल दी भद्दी तस्‍वीरें, फिर...