Move to Jagran APP

चुनाव में पूरी ताकत लगा दें कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता देवघर दुमका के बाद रविवार को देवघर में संताल परगना के तीनों लोकसभा

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 09:20 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 06:31 AM (IST)
चुनाव में पूरी ताकत लगा दें कार्यकर्ता
चुनाव में पूरी ताकत लगा दें कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, देवघर : दुमका के बाद रविवार को देवघर में संताल परगना के तीनों लोकसभा सीटों को फतह करने की रणनीति बनाने और पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने पहुंचे सीएम रघुवर दास ने यहां अलग-अलग लोकसभा की कोर कमेटी संयोजकों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संताल परगना में दुमका, गोड्डा और राजमहल पर जीत सुनिश्चित करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें। भाजपा के पक्ष में माहौल है। मतदाता पीएम के रूप में दोबारा नरेंद्र मोदी को देखना चाहते हैं। इसलिए एक-एक पंचायत व बूथस्तर के कार्यकर्ता टोली बनाकर मतदाताओं के बीच पहुंचें।

loksabha election banner

सीएम ने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर कोताही आत्मघाती हो सकता है। इसलिए सजग पर तत्पर रहकर कार्यकर्ता विरोधी दलों को परास्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव की तैयारी व कार्यकर्ताओं के भ्रमण की जानकारी व गतिविधियों पर ध्यान रखने के लिए प्रदेशस्तरीय नेताओं की टीम क्षेत्रों में दौरा करेगी। यह टीम इस पर खास ध्यान रखेगी कि तयशुदा कार्यक्रमों को चलाया जा रहा है या नहीं।

बैठक के उपरांत दुमका लोकसभा के प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोर कमेटी के संयोजकों के नाम को लेकर थोड़ा बदलाव किया है। अब जिस विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विधायक होंगे वही संयोजक होंगे। इसके बदलाव के बाद पहले बनाए गए संयोजक स्वत: अब सह संयोजक हो जाएंगे। कहा कि दुमका विधानसभा के लिए अब संयोजक मंत्री डॉ.लुईस मरांडी होंगी और सह संयोजक जिला अध्यक्ष निवास मंडल होंगे। इसी तरह से सारठ के संयोजक अब मंत्री रणधीर सिंह होंगे और सह संयोजक रीता चौरसिया होंगी। जामताड़ा की जिला अध्यक्ष सुकमुनी हेंब्रम नाला की संयोजक होगी जबकि जामताड़ा के संयोजक सोमनाथ सिंह होंगे। जामा विधानसभा के संयोजक मनोज पांडेय होंगे और शिकारीपाड़ा में शिवधन मुर्मू कमान संभालेंगे।

सत्येंद्र सिंह ने कहा कि यह बदलाव संताल परगना के सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रभावी होगा और जिस विधानसभा में भाजपा के विधायक होंगे वही वहां के संयोजक भी होंगे। सत्येंद्र ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री ने विधानसभा स्तर पर होने वाली जिला मोर्चा की बैठक करने जानकारी ली। मोर्चा स्तर पर होने वाली बैठकों को सोमवार तक संपन्न करा लेने का निर्देश दिया। कहा कि विधानसभा के सभी मंडलों में आने वाले पंचायत व बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर मतदाताओं से संपर्क करने का निर्देश दिया। कहा कि दो दिनों के अंदर सभी विधानसभा की कमेटियों के साथ बैठक पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि कोर कमेटी पंचायत स्तर पर तिथि तय कर जनसंपर्क अभियान चलाए।

गोड्डा संसदीय सीट की बैठक के उपरांत महगामा के विधायक अशोक भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तीनों लोकसभा सीटों पर जीत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने कहा है। उन्होंने कहा कि सीएम ने आदिवासी मतदाताओं पर विशेष तौर पर फोकस करने का निर्देश दिया है। अशोक ने कहा कि संताल परगना में झामुमो के गढ़ में सेंधमारी पहले हो चुका और अबकी बार किला फतह की तैयारी में भाजपा के कार्यकर्ता हैं। बैठक के दौरान अलग-अलग लोकसभा के कोर कमेटी के संयोजक, सह संयोजक मौजूद थे जिसमें दुमका से डॉ. लुईस मरांडी, रणधीर सिंह, प्रभारी सत्येंद्र सिंह, दुमका जिला अध्यक्ष निवास मंडल, जामताड़ा की सुकमुनी हेंब्रम, जामा के मनोज पांडेय, शिकारीपाड़ा के शिवधन मुर्मू, जामताड़ा के सोमनाथ सिंह एवं सारठ की रीता चौरसिया मौजूद थीं। गोड्डा लोकसभा के लिए राज पालिवार, अमित मंडल, नारायण दास, अशोक भगत जिला अध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव जजवाड़े, गोड्डा के जिला अध्यक्ष राजेश झा, राजमहल के लिए अनंत ओझा समेत विधान सभा क्षेत्रों के कोर कमेटी संयोजक मौजूद थे।

मौके पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष अभयानंद झा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजया सिंह, पूर्व सांसद जयप्रकाश सिंह, राजीव सिंह, निशकांत चौहान, अभिषेक सिंह, गौरवकांत सिन्हा, अभय झा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

--------------

गर्मजोशी से हुआ सीएम का स्वागत

देवघर पहुंचने पर सीएम रघुवर दास का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री दुमका से देवघर सड़क मार्ग से पहुंचे। यहां पहुंचने के उपरांत उन्होंने तयशुदा कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं के संग बैठक की और फिर रांची के लिए रवाना हो गए। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री के संग सेल्फी लेने की जबरदस्त होड़ कार्यकर्ताओं रही और मुख्यमंत्री ने किसी को इसके लिए नाराज भी नहीं किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.