26 से भाजपा का कमल ज्योति संदेश अभियान
संवाद सूत्र, देवघर : भाजपा विधानसभा कोर कमेटी व मंडल अध्यक्षों की बैठक बुधवार को शिव वाटि
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 07:09 AM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 07:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, देवघर : भाजपा विधानसभा कोर कमेटी व मंडल अध्यक्षों की बैठक बुधवार को शिव वाटिका में हुई। जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी, भाजपा प्राथमिक सदस्य संपर्क सूची, मेरा परिवार भाजपा परिवार, कमल ज्योति संदेश व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गोड्डा आगमन के बाबत जानकारी दी। साथ ही शक्ति केंद्र सम्मेलन में प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बताया कि 26 फरवरी से कमल ज्योति संदेश अभियान के तहत घर-घर में दीपक जलाया जाएगा। मौके पर संजीव जजवाड़े, संतोष उपाध्याय, संजय तिवारी, दीपक किशोर ¨सह, बालमुकुंद दास, विजया ¨सह, ¨पटू तिवारी व सचिन सुलतानियां सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें