संघर्ष महारैली को सफल बनाने पर जोर
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय अभियान के बैनर तले मंगलवार को देवघर इकाई की बैठक आर मित्रा प्लस टू विद्यालय में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से अभियान के सदस्य मौजूद थे।
देवघर : पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय अभियान के बैनर तले मंगलवार को देवघर इकाई की बैठक आर मित्रा प्लस टू विद्यालय में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से अभियान के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान कहा कि आगामी 23 सितंबर को रांची में विभिन्न मांगों को लेकर अभियान की ओर से संघर्ष महारैली का आयोजन किया गया है। बैठक में महारैली की तैयारी पर विचार-विमर्श करते हुए अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित तिथि को रांची पहुंचने का आह्वान किया गया। इसके अलावा बैठक में प्रखंडवार समिति का गठन, सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया तथा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। मौके पर श्रीकांत जायसवाल को मीडिया प्रभारी तथा अनुराज कुमार सिंह को जिला सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। योगेंद्र प्रसाद ठाकुर के अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला संयोजक आलोक राज, श्रीकांत जायसवाल, अनंत कुमार, दाउद आलम, अजीत नारायण पांडेय, सुशील कुमार यादव, गौरव कुमार, दीपक कुमार, रंजीत दुबे, बबलू कुमार आदि मौजूद थे।