सामंती ताकतों ने दिया पारबाद घटना को अंजाम : कृषि मंत्री
चितरा (देवघर) : कृषि मंत्री रणधीर ¨सह ने कहा कि आधी आबादी को स्वावलंबी बनाने के लिए सर
चितरा (देवघर) : कृषि मंत्री रणधीर ¨सह ने कहा कि आधी आबादी को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वे शुक्रवार को सहरजोरी गांव में आजीविका सखी मंडल की सभा को संबोधित कर रहे थे।
कहा कि पारबाद गांव की घटना का माकूल जवाब आधी आबादी देगी। आधी आबादी आत्मनिर्भर बनेगी तो परिवार का बोझ महिलाएं काफी हद तक कम करने में सफल होंगी। महिलाएं सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा। उनके बच्चे शिक्षित बनेंगे और जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। योजना के तहत जो चेक आप सबों को दिया जा रहा है, उसका सदुपयोग करें और उद्योग धंधा करके स्वावलंबी बने। कहा कि सामंती ताकतों ने पारबाद गांव में पूर्व निर्धारित योजना के तहत मुझे अपमानित करने की कोशिश की। आने वाले समय में आधी आबादी उन्हें माकूल जवाब देगी। मालूम हो कि गुरुवार को कृषि मंत्री अचानक पारबाद गांव के जागरण कार्यक्रम में पहुंच गए थे, जहां ग्रामीणों ने उनका विरोध किया था।