Move to Jagran APP

पालोजोरी प्रखंड में लगाया जाएगा कटहल प्रोसे¨सग प्लांट : मंत्री

पालोजोरी (देवघर) : प्रखंड क्षेत्र के दुधानी पंचायत भवन में शनिवार को दुधानी आजीविका महिला स

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:48 PM (IST)
पालोजोरी प्रखंड में लगाया जाएगा कटहल प्रोसे¨सग प्लांट : मंत्री
पालोजोरी प्रखंड में लगाया जाएगा कटहल प्रोसे¨सग प्लांट : मंत्री

पालोजोरी (देवघर) : प्रखंड क्षेत्र के दुधानी पंचायत भवन में शनिवार को दुधानी आजीविका महिला संकुल संगठन कार्यालय का उद्घाटन कृषि मंत्री रणधीर ¨सह ने किया। उन्होंने कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र के पालोजोरी प्रखंड में बहुत जल्द कटहल प्रोसे¨सग प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट के जरिये सखी मंडल की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। कहा कि सखी मंडल की महिलाओं को मधुमक्खी पालन योजना से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए सखी मंडल की महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

loksabha election banner

कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रखंड के उन सभी सखी मंडल को कृषि यंत्र से आच्छादित किया जाएगा। विधायक निधि से संकुल स्तरीय बैठक के लिए एक हॉल के निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी। जिसके बाद सखी मंडल की महिलाएं इस भवन में बैठक कर अपनी आर्थिक व सामाजिक उन्नति की ओर अग्रसर होने को लेकर चर्चा कर सकेगी। कहा कि सखी मंडल को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रुप से भी मजबूत बनाने की पहल चल रही है। पशुपालन, कृषि एवं अन्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से सखी मंडल की महिलाओं को जोड़कर उन्हें आर्थिक रुप से मजबूत किया जाएगा। मौके पर विष्णु राय, राम चन्द्र, विजय राय सहित समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.