बागवानी मिशन से किसानों की आय बढ़ेगी
संवाद सहयोगी करौं (देवघर) ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बिरसा मुंडा बागवानी योजना का
संवाद सहयोगी, करौं (देवघर) : ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बिरसा मुंडा बागवानी योजना का रानीडीह व बांधडीह गांव में बुधवार को बीडीओ कुलदीप कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने रानीडीह में ट्रैंच कटिग व बांधडीह में घेराबंदी कराने का निर्देश दिया। कहा कि किसान एक एकड़ खेत में आम का पेड़ लगाकर कम से कम 15 से 20 हजार प्रतिवर्ष कमा सकता है। किसान को 96 इमारती पौधे लगाने हैं। जिससे उन्हें 10-15 वर्ष बाद लाखों की आमदनी होगी। किसानों को आम के पेड़ों के बीच खाली जमीन में मौसमी सब्जी की खेती करना अनिवार्य है। योजना तीन वर्षों की है। पेड़ों की देखभाल, सिचाई व खाद आदि के लिए राशि सरकार देगी। इस योजना के लिए प्राक्कलित राशि 1 लाख 67 हजार 500 रू है। मौके पर मुखिया सुशील टुडू, बीपीओ देवेन्द्र झा, रोजगार सेवक सुरेश किस्कू, लाभुक इंदु सिंह आदि उपस्थित थे।