Move to Jagran APP

मैंने हसन को मंत्री बनाया, आप विधायक बनाइए : हेमंत सोरेन

जागरण संवाददाता देवघर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हाजी हुसैन

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 11:23 PM (IST)
मैंने हसन को मंत्री बनाया, आप विधायक बनाइए : हेमंत सोरेन
मैंने हसन को मंत्री बनाया, आप विधायक बनाइए : हेमंत सोरेन

जागरण संवाददाता, देवघर : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हाजी हुसैन साहब के इंतकाल के बाद मैंने हफीजुल हसन को कैबिनेट मंत्री बना दिया। आम लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब आप उन्हें विधायक बनाइए। भाजपा उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि विरोधी दल का उम्मीदवार दलबदलू है। खरीदकर प्रत्याशी लाया गया। उनका प्रचारक भी दलबदलू है। सीएम ने जनसमूह से संवाद के लहजे में कहा, बताइए कि जिस प्रत्याशी का कोई ठौर न ठिकाना, जिसका यहां घर नहीं है, उसे वोट देंगे। जनसमूह की आवाज गूंजी, 'बिल्कुल नहीं।'

loksabha election banner

लखनगरिया मैदान में शनिवार को चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग पहले वोट खरीदने की कोशिश करते हैं। सेंधमारी करने में लगे रहते हैं। वोट खरीद नहीं पाते तो विरोधी दलों के एमएलए और एसपी को साग-सब्जी की तरह खरीद लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने 20 सालों तक झारखंड के लोगों की छाती पर मूंग दला है। 2019 के चुनाव में झारखंड के लोगों ने भाजपा को नदी में फेक दिया। मधुपुर के उप चुनाव में भी जनता सूद समेत भाजपा का हिसाब करेगी। उन्होंने कहा कि दुमका और बेरमो देख लिए। मधुपुर क्या, भविष्य में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिना पेंदी के लोगों ने झारखंड को बर्बाद किया। कोई लंदन, कोई भागलपुर तो कोई गोवा से आया है। इन लोगों ने झारखंड को चारागाह बना दिया है। जिनका खुद ठिकाना नहीं है, वो मधुपुर को ठिकाना देने आए हैं।

हसन के मंत्रालय ने सीधे खेल पदाधिकारी नियुक्त किया : हेमंत सोरेन ने कहा कि हफीजुल हसन के मंत्रालय ने झारखंड बनने के बाद पहली बार सीधे खेल पदाधिकारी नियुक्त किया। खिलाड़ियों को सीधे नौकरी दी गई।

झारखंड के लोगों को अमन चैन से रहने नहीं देना चाहती भाजपा : हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोग अमन चैन से रहना चाहते हैं। भाजपा के लोगों को यह पसंद नहीं है। कभी हिदू-मुसलमान तो कभी आदिवासी से आदिवासी को भाजपा लड़ाने की कोशिश करती है। भाजपा से सावधान रहना होगा। चुनावी सभा के बाद हेमंत सोरेन सड़क मार्ग से सिमरा एवं चांदडीह गए। जनसंपर्क किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.