विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना: देवघर के 17 हजार लाभुकों का हुआ सत्यापन, 28 मई तक चलेगा शिविर

Published: Sat, 23 May 2026 02:11 PM (GMT+05:30)

करौं प्रखंड में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के 17 हजार से अधिक लाभुकों का भौतिक सत्यापन 28 मई तक 14 पंचायत भवनों में विशेष शिविर लगाकर किया जा रहा है।

करौं पंचायत भवन में सूची देखती मंईया योजना के लाभुक। फोटो जागरण

करौं पंचायत भवन में सूची देखती मंईया योजना के लाभुक। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, करौं (देवघर)। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन करने के लिए प्रखंड के 14 पंचायत भवनों में विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह कार्य 28 मई तक चलेगी।

सत्यापन कराने के लिए पंचायत भवनों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सुबह से ही महिलाएं कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं।

अधिक भीड़ होने के कारण पंचायत भवनों में काफी चहल-पहल रही। कई महिलाओं ने समय पर सत्यापन कार्य पूरा कराने की मांग की, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। सत्यापन कार्य करने में पंचायत सचिव, पंचायत सहायक व वीएलई जुटे रहे।

प्रखंड के लगभग 17 हजार लाभुकों का होगा सत्यापन

प्रखंड के 14 पंचायतों में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के 17 हजार तीन लाभुकों का सत्यापन होना है। बदिया पंचायत में सर्वाधिक 1474 एवं रानीडीह पंचायत में सबसे कम 920 लाभुक हैं।

सत्यापन कराने के समय लाभुकों को अपने साथ पहचान व पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, पारिवारिक विवरण व पात्रता जांच के लिए राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक, आवेदन पावती रसीद व स्वघोषणा पत्र की मूल व छायाप्रति लाना जरूरी है।

पंचायत का नाम लाभुकों की संख्या
बदिया 1,474
बारा 1,464
टेकरा 1,456
नागादरी 1,406
बघनाडीह 1,362
डिंडाकोली 1,283
गंजेबारी 1,129
कसैया 1,128
बिरेनगड़िया 1,119
करौं 1,092
सालतर 1,099
पथरौल 1,044
सिरसा 1,027
रानीडीह 920
कुल 16,490

यह भी पढ़ें- मंईया सम्मान योजना: सत्यापन के नाम पर हो रही अवैध वसूली, ₹100 तक ले रही आंगनबाड़ी सेविका

यह भी पढ़ें- पैसा दो, तभी मिलेगा सम्मान; पलामू में मंईया सम्मान योजना के नाम पर अवैध वसूली का खेल

भौतिक सत्यापन कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी। अयोग्य, मृत, पलायन कर चुके एवं शादी कर ससुराल चली गई महिलाओं का नाम सूची से हटाया जाएगा।