Move to Jagran APP

मधुपुर महोत्सव में होगी तोहफों की बारिश

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : 16 जनवरी को होने वाले मधुपुर महोत्सव की तैयारी को लेकर ब

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 07:51 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 07:51 PM (IST)
मधुपुर महोत्सव में होगी तोहफों की बारिश
मधुपुर महोत्सव में होगी तोहफों की बारिश

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : 16 जनवरी को होने वाले मधुपुर महोत्सव की तैयारी को लेकर बुधवार को किसान भवन में सूबे के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। मंत्री ने कहा कि 16 जनवरी 1992 को मधुपुर अनुमंडल बना था। 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 2017 में रजत जयंती को मधुपुर महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया था। उस वक्त लोगों ने अगले वर्ष भी इसी तरह का कार्यक्रम करने की मांग की थी। उसी विश्वास की कसौटी पर उतरते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव पर्यटन, कला, संस्कृति विभाग द्वारा होगा। महोत्सव मधुपुर के शेखपुरा मैदान में होगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि होंगे। कहा कि मुख्यमंत्री विकास के कई तोहफे मधुपुर वासियों को देंगे। मधुपुर में महिला डिग्री कॉलेज का आधारशिला सीएम रखेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में गीत-संगीत की महफिल सजाने के लिए देश के प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर, साधना, अल्ताफ रजा सहित हास्य कलाकार से संपर्क साधा जा रहा है। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बैठक में मौजूद शहर के प्रबुद्ध लोगों ने अपने सुझाव देते हुए अपेक्षित सहयोग की बात कही। महोत्सव की तैयारी को लेकर अलग-अलग समिति का गठन किया गया।

loksabha election banner

बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को मधुपुर गौरव से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही महिलाओं को भी सम्मानित करने पर विचार किया गया। महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मधुपुर अनुमंडल से जुड़ी स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। ताकि अनुमंडल क्षेत्र के लोग महोत्सव का आनंद उठा सके। बताया गया कि महोत्सव की तैयारी को लेकर गठित विभिन्न समितियों के सदस्यों की बैठक शुक्रवार शाम 3 बजे अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में होगी।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ अर¨वद उपाध्याय, पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद, नप कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, समाजसेवी अर¨वद कुमार, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद ¨सह, भाजपा नगर अध्यक्ष अवनी भूषण, मधुपुर महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमन लता, साहित्यकार डॉ उत्तम पियूष, कन्हैयालाल कन्नू, सुभाष ¨सह, प्रेम पाठक, हेमंत नारायण ¨सह, पूर्व नपाध्यक्ष फैयाज कैशर, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अवध प्रसाद भैया, भरत लाल भैया, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल शाही, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुनील कुमार, आशीष झा, अमरेश राज, भाजपा जिला मंत्री सचिन रवानी, प्रमोद विद्यार्थी, भाजपा नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष मालती देवी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोहम्मद सादिक अंसारी उर्फ श्याम, पप्पू मिश्रा, शाहिद अलीमी, पवन डालमिया, पप्पू यादव, एनुल होदा, संजय अग्रवाल, उमेश ¨सह, मुखिया अशोक राजहंस, राजू यादव, अस्तानंद झा, रूपेश गुप्ता, राजू सिन्हा, वार्ड पार्षद विवेक बथवाल, राजेश आनंद, रवि रवानी, बिनू यादव, विजय चौधरी, गौतम मिश्रा, रेहान रजा, गोपी बर्मन आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.