कानून की नजर में सभी लोग बराबर
डालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को जसीडीह थाना क्षेत्र के सरस कुंज परिसर में स्नेह विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आंचल में रह रहे आश्रितों को कानून से संबंधित जानकारी दी गई।
देवघर : डालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को जसीडीह थाना क्षेत्र के सरस कुंज परिसर में स्नेह विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आंचल में रह रहे आश्रितों को कानून से संबंधित जानकारी दी गई। मौके पर सिविल जज सह डालसा के सचिव प्रताप चंद्र ने दिव्यांगों व वृद्ध महिला व पुरुषों से जुड़े कई कानून के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संविधान में सबको समान अधिकार है। कानून की नजर में सभी लोग बराबर हैं। कोई अपने आप को असहाय महसूस ना करें। अगर कोई न्याय पाना चाहते है ओर इसमें पैसा बाधक बनता है तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। डालसा द्वारा उन्हें निश्शुल्क वकील उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि पैसे के अभाव में कोई असहाय न्याय पाने से वंचित न रह सके। इसके अलावा उन्होंने फॉस्टर केयर के बारे विस्तार से जानकारी दिया। वहीं पैनल व रिमांड अधिवक्ता फाल्गुणी मरीक व संजय मिश्रा, पैनल व रिटेनर अधिवक्ता सत्य नारायण पांडेय, अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार ने अनेक कानूनी बातों की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलम स्वागत गीत स्नेह विद्यालय की छात्र छात्राओं ने गाकर किया। मौके पर सरस कुंज के कोषाध्यक्ष रामनन्दन सिंह, संयोजक संजय उपाध्याय, प्रबंधक मधु कुमारी, शिक्षक विकाश कुमार, सदस्य रामनाथ शर्मा, लेखापाल सुबोध कुमार दूबे, डालसा सहयोगी रवि कुमार व मोहम्मद अरशद के अलावा काफी संख्या में सरस कुंज परिवार के सदस्यगण मौजूद थे। कार्यक्रम में मंच संचालन रामनन्दन सिंह व धन्यवाद ज्ञापन रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य रामनाथ शर्मा ने किया।