जमीन विवाद में भाइयों के बीच मारपीट
संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर) : थाना क्षेत्र के बुढ़ई गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 06:00 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 06:00 PM (IST)
संवाद सूत्र, मधुपुर (देवघर) : थाना क्षेत्र के बुढ़ई गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला थाना पहुंचने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की सारी जानकारी ली और घायल ब्रजेश पांडेय को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया गया।
घायल ब्रजेश ने बताया कि उसका अपने भाइयों के बीच जमीन बंटवारा हो गया है। इसके बाद भी उसकी जमीन का अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मना करने पर राजेश पांडेय और उसका पुत्र दीपक पांडेय ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा नगदी व गले से चेन छीन लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें