हत्यारोपित पति के घर को पुलिस ने किया कुर्क
जसीडीह थाना क्षेत्र के रुपसागर गांव में विवाहिता की हत्या में फरार पति के घर को कुर्की-जब्ती की गई।
जसीडीह (देवघर) : जसीडीह थाना क्षेत्र के रुपसागर गांव में विवाहिता की हत्या में फरार पति के घर को कुर्की-जब्ती की गई। जानकारी के अनुसार छह माह पूर्व ससुरालवालों ने विवाहिता लीलावती देवी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव गांव के बहियार स्थित एक कुएं में फेंक दिया था। बताया जाता है कि पीड़िता ने गांव में ही प्रेम विवाह बीते एक साल पूर्व में की थी। घटना को लेकर मृतक के परिजन के बयान पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य फरार चल रहे थे। इस बीच कई परिजनों को न्यायालय से जमानत पर छोड़ दिया गया था। जबकि पति समेत कई सदस्य फरार चल रहे थे जिसे न्यायालय के आदेश पर फरारी अभियुक्त के खिलाफ इश्तहार चिपकाया गया था। इसके बावजूद भी आरोपित कोर्ट में हाजिर नहीं होने के पश्चात कुर्की निर्गत किया गया था। शनिवार को जसीडीह पुलिस के एएसआई अजीत कुमार सिंह रामानंद सिंह समेत अन्य पुलिस वालों ने न्यायालय के आदेश पर घर की कुर्की जब्ती की गई।