देवघर में जल्द ही शुरू होगा कृषि महाविद्यालय
जागरण संवाददाता, देवघर : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पर¨वदर कौशल ने शुक्रवार
जागरण संवाददाता, देवघर : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पर¨वदर कौशल ने शुक्रवार को देवघर कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण किया। साथ आए तकनीकी पदाधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह में भवन का हस्तानांतरण विवि को कर दें ताकि जल्द ही पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। कॉलेज तक जाने वाली सड़कें दुरूस्त करने को कहा गया। कुलपति ने टीम के समक्ष कहा कि कोशिश होगी जल्द ही यहां सत्र आरंभ हो जाए। जानकारी हो कि कमियों को दूर करने के लिए पहले सरकार के समक्ष सारी बातों को रखा गया था। जिस पर सरकार के स्तर से अमल किया जा रहा है। दरअसल पूर्व में बच्चों की सुरक्षा का सवाल उठाया गया था। इससे पहले गुरुवार को गोड्डा एवं हंसडीहा में बन रहे कॉलेज का निरीक्षण किए थे।
50 सीट वाले देवघर कृषि महाविद्यालय में हर साल नामांकन होना है। हंसडीहा में डेयरी कॉलेज है जहां 30 सीट के लिए नामांकन होगा।