सूखने लगी धान की फसल, किसान चिंतित
करौं (देवघर) : किसान भूखे मरने पर विवश हो गया है। किसान शिवनारायण भोक्ता, चतुर रजवार,
करौं (देवघर) : किसान भूखे मरने पर विवश हो गया है। किसान शिवनारायण भोक्ता, चतुर रजवार, किशन राणा, व्यसदेव भोक्ता, मोहन तिवारी, प्राण तिवारी आदि ने बताया कि दुर्गापूजा से पहले हल्का बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए थे। इसके बाद बारिश नहीं होने से खेत सूखने लगे हैं। धान के खेतों में दरारें फटने लगी है। ठीक से धान फुट भी नहीं पा रहा है। किसान किसी तरह से पंप लगाकर पटवन किया, लेकिन पोखरा सूख जाने से किसानों में मायूसी छा गई। सरकार इन किसानों से कोई सुधि लेने तक नहीं आया। सरकार सिर्फ जुमलेबाजी में लगी है। पंचायत समिति प्रियंका देवी ने कृषि मंत्री रणधीर ¨सह से मांग की है कि वे पदाधिकारी को सूचित कर किसानों को मुआवजा दिलाने का काम करें। साथ ही यथाशीघ्र सूखा क्षेत्र घोषित करें। साथ ही साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा का एक महीना के अंदर भुगतान करें।