कन्या पूजन कर बच्चों के बीच बांटा वस्त्र
जागरण संवाददाता देवघर राजद प्रदेश सचिव संजय भारद्वाज ने महाअष्टमी के मौके पर कन्या पूजन क
जागरण संवाददाता, देवघर : राजद प्रदेश सचिव संजय भारद्वाज ने महाअष्टमी के मौके पर कन्या पूजन कर बच्चों के बीच वस्त्र वितरित किया। ये वस्त्र के फुलची गांव के बच्चों के बीच वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। बच्चे भगवान का रूप होते हैं और उनके चेहरे पर अगर खुशी ला सके तो इससे ज्यादा सौभाग्य की बात और कुछ नहीं है। दस वर्ष से लगातार वे दुर्गा पूजा के मौके पर कन्या पूजन के साथ ही बच्चों के बीच वस्त्र वितरित करते हैं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा से लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मां सभी के जीवन में खुशियां लाए और दुख दूर करे यहीं अनुरोध है। वस्त्र वितरण कार्यक्रम के दौरान अतिशय भारद्वाज, रमन भारद्वाज, शोभन नरौने, धीरेन राउत, प्रदीप यादव, शिव कुमार मिश्रा, बॉबी झा, अरविद सिंह यादव आदि मौजूद थे।