Move to Jagran APP

सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे कमल दूत

प्रखंड के गड़गडि़या मोड़ के समीप भाजपा के जररमुंडी विधानसभा संयोजक गौरव कांत ने 12 पंचायत के कमल दूत कार्यकर्ताओं को झंडा दिखाकर पंचायत रवाना किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 05:58 PM (IST)
सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे कमल दूत
सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे कमल दूत

सोनारायठाढ़ी : प्रखंड के गड़गडि़या मोड़ के समीप भाजपा के जररमुंडी विधानसभा संयोजक गौरव कांत ने 12 पंचायत के कमल दूत कार्यकर्ताओं को झंडा दिखाकर पंचायत रवाना किया। इस मौके पर विधानसभा संजोजक गौरव कांत ने कहा कि प्रदेश के निर्देशानुसार प्रत्येक पंचायत एक कमल दूत कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं सरकार व उनकी उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताएंगे और भाजपा की फिर से बहुमत देने के लिए अपील करेंगे ताकि झारखंड में एक बार फिर रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार बने। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जयकांत मंडल, विधानसभा कोर कमेटी के सदस्य सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रामनारायण राय, कोर कमेटी के सदस्य कामेश्वर साह, मृत्युंजय यादव, ब्रह्मदेव चौधरी, गुड्डू यादव, धनंजय चक्रवर्ती, सुंदर पंडित सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.