देवघर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 33 किलो मिलावटी खाद्य सामग्री नष्ट
देवघर खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 40 खाद्य प्रतिष्ठानों ...और पढ़ें

देवघर श्रावणी मेला में मिठाइयों की जांच करती खाद्य सुरक्षा की टीम। (फाइल फोटो)
HighLights
खाद्य सुरक्षा विभाग ने देवघर में 40 प्रतिष्ठानों की जांच की।
खिजुरिया-रिखिया क्षेत्र में 33 किलो मिलावटी खाद्य सामग्री नष्ट।
दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त चेतावनी।
जागरण संवाददाता, देवघर। जलार्पण के लिए बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को शुद्ध , गुणवत्तायुक्त खाने-पीने की सामग्री मिले। खाद्य सुरक्षा विभाग इसको लेकर लगातार खाद्य पदार्थों की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
इसी कड़ी में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित तकनीकी विशेषज्ञों की टीम द्वारा खिजुरिया से कलकतिया धर्मशाला सहित रिखिया क्षेत्र के होटल, भोजनालय एवं ठेला- खोमचा समेत कुल 40 खाद्य प्रतिष्ठानों के खाद्य सामग्रियों की जांच की गई। जिसमें खिजुरिया से कलकतिया धर्मशाला क्षेत्र में कुल 28 दुकान में खाद्य पदार्थों की जांच की गई।
जांच के दौरान दो किलोग्राम पकौड़ा, 10 किलोग्राम रसगुल्ला, एक किलोग्राम घुंघनी, सात किलोग्राम लड्डू, दो किलो सब्जी व 10 किलो छोला को मिलावट व मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर मौके पर नष्ट कराया। साथ ही विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी गई।
