Move to Jagran APP

पूर्व स्पीकर ने झामुमो नेता को दी आर्थिक मदद

मोहनपुर (देवघर) : सड़क हादसा में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष महादेव मुर्मू के 21 वर्षीय पुत्र आकाश

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 07:25 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 07:25 PM (IST)
पूर्व स्पीकर ने झामुमो नेता को दी आर्थिक मदद
पूर्व स्पीकर ने झामुमो नेता को दी आर्थिक मदद

मोहनपुर (देवघर) : सड़क हादसा में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष महादेव मुर्मू के 21 वर्षीय पुत्र आकाश मुर्मू की मौत की खबर सुनते ही पूर्व स्पीकर सह जेएमएम नेता शशांक शेखर भोक्ता उनके घर पहुंचे। पूर्व स्पीकर ने प्रखंड अध्यक्ष को सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद भी की। बता दें कि रविवार देर शाम जमुनिया से आकाश बाइक पर सवार होकर सरैयाहाट जा रहा था। इसी क्रम में सरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित भलुआ मोड़ के समीप स्कॉर्पियो ने सामने से जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। मृतक महादेव मुर्मू का एक मात्र संतान था। पूरे परिवार का रो-रो कर हाल बुरा हो रहा है। पिता ने बताया कि उनका पुत्र बीए फाइनल ईयर का छात्र था। पढ़ने में काफी तेज था। मौके पर देवघर महानगर अध्यक्ष सुरेश साह, नौशाद आलम, प्रखंड सचिव सुनील मंडल, नन्दकिशोर दास, अरुण शर्मा, अरुण तांती, नवलकिशोर हेम्ब्रम, बाबुराम सोरेन, पेरू अली, पुतिलाल मुर्मू, बबलू दास, घनश्याम राय सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.