Move to Jagran APP

देवघर में डेढ़ लाख सदस्य बनाएगा झामुमो

देवघर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला इकाई की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष नर¨सह मुर्मू के अ

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 07:15 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 07:15 PM (IST)
देवघर में डेढ़ लाख सदस्य बनाएगा झामुमो
देवघर में डेढ़ लाख सदस्य बनाएगा झामुमो

देवघर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला इकाई की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष नर¨सह मुर्मू के अध्यक्षता में की गई, जिसमें कई प्रस्ताव लिए गए। बैठक में पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता व पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी मौजूद थे।

loksabha election banner

इस दौरान कहा गया कि जिले में डेढ़ लाख पार्टी सदस्य बनाए जाएंगे, जिसके लिए सघन सदस्यता अभियान चल रहा है। 11 जनवरी को शिबू सोरेन का जन्म दिन जिले के सभी प्रखंड व नगर में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें पार्टी के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहेंगे। बूथ कमेटी के गठन में तेजी लाने का निर्देश देते हुए प्रस्ताव लिया गया कि फरवरी माह में प्रखंड व नगर स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आगामी 26 व 27 जनवरी को मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया में होने वाले सिदो कान्हू मेला में पार्टी के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। आगामी दो फरवरी को दुमका में आहूत पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में देवघर जिले से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। दिलावर हुसैन को सर्वसम्मति से केंद्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संजय कुमार शर्मा, निर्मला भारती, जियाउल हक, धनंजय मंडल, तेजन नारायण वर्मा व सुरेश साह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.