Move to Jagran APP

संसाधन को लूटने पर लगी झारखंड सरकार : सांसद

संवाद सूत्र सारठ (देवघर) दुमका सांसद सुनील सोरेन ने झारखंड सरकार की कार्यशैली पर स

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 04:46 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 04:46 PM (IST)
संसाधन को लूटने पर लगी झारखंड सरकार : सांसद
संसाधन को लूटने पर लगी झारखंड सरकार : सांसद

संवाद सूत्र, सारठ (देवघर) : दुमका सांसद सुनील सोरेन ने झारखंड सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया। कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार का पूरा परिवार मिलकर यहां के संसाधन को लूटने का काम कर रहे हैं। बंगाल के जैसा यहां भी रसीद के माध्यम से गिट्टी बालू पर खुलेआम उगाही हो रही है। हर तरफ लूट का माहौल है। उन्होंने बताया कि मधुपुर, सारठ, पालाजोरी से दुमका को जोड़ने के लिए रेलवे लाइन का विस्तार मेरी प्राथमिकता में है। इसे जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को अनेक लाभ मिलेंगे।

loksabha election banner

दुमका लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद सुनील सोरेन के शानिवार को सारठ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने सबों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से क्षेत्र से जुड़ी समस्यों से अवगत हुए। वहीं स्थानीय लोगों ने सांसद को जनसमस्याओं से भी अवगत कराया जिसमें एनएच 114 के निर्माणाधीन पथ के बगल बन रहे नाले का काम एक वर्ष से अधूरा पड़ा हुआ है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके निदान की मांग लोगों ने सांसद से रखी। वहीं सारठ में एक विवाह भवन तथा गोपीबांध हाईस्कूल के सुंदरीकरण की मांग सांसद से रखी। जिस पर उन्होंने गंभीरता से विचार करने की बात कही।

वहीं पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष कृष्ण मुरारी राय ने कहा कि सांसद जनसंघ से जुड़े कोलडीह के स्व. दीनानाथ तिवारी एवं कुकराहा निवासी भगवान तिवारी की पत्नी की मौत की खबर पर दोनों के स्वजनों से जाकर मिले और ढांढस बंधाया। मौके पर अनंत सिंह, संतोष तिवारी, अशोक लाल, उत्तम शर्मा, मुकेश मिश्रा, कुलदीप सिंह, मुकेश सिंह, जयकांत सिंह, कामेश्वर राय समेत अन्य भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.