ED कार्यालय पर झारखंड पुलिस की कार्रवाई, निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर लगाए गंभीर आरोप
Ranchi ED Office Action: रांची में ईडी कार्यालय पर झारखंड पुलिस की कार्रवाई से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। ...और पढ़ें

रांची स्थित ईडी मुख्यालय को झारखंड पुलिस की घेराबंदी, सीएम हेमंत सोरेन और सांसद निशिकांत दुबे।
HighLights
ईडी कार्यालय पर झारखंड पुलिस की कार्रवाई से राजनीति गरमाई।
निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री सोरेन पर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया।
केंद्रीय बलों द्वारा ईडी कार्यालय की सुरक्षा की मांग की गई।
जागरण संवाददाता, देवघर। झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में झारखंड पुलिस की छापेमारी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड पुलिस की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है।
भाजपा के फायरब्रांड नेता और गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तर्ज पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य की पुलिस काम कर रही है।
डॉ. दुबे ने कहा कि सूचना के अनुसार रांची पुलिस ने ईडी कार्यालय को घेर लिया है, जबकि वहां मुख्यमंत्री, पुलिस-प्रशासन और सरकार से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस कार्रवाई की आड़ में इन अहम साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है और ईमानदार अधिकारियों को फंसाया जा सकता है।
गौरतलब है कि पेयजल विभाग के एक कर्मचारी के साथ कथित मारपीट के मामले में झारखंड पुलिस ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसी क्रम में पुलिस अधिकारी ईडी कार्यालय में जांच कर रहे हैं।
एक्स पर डॉ. दुबे ने कहा कि झारखंड में पहले भी ईडी के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं और झामुमो-कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जांच एजेंसी पर हमले की कोशिशें हो चुकी हैं। उन्होंने इसे केंद्रीय जांच एजेंसियों के स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्य में बाधा डालने का प्रयास बताया।
यह भी पढ़ें- काली मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर मधुपुर में सांप्रदायिक तनाव, मारपीट-पथराव में एक दर्जन से अधिक घायल
डॉ. निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चेतावनी देते हुए कहा कि “झारखंड को बंगाल नहीं बनने देंगे” और भ्रष्टाचार के मामलों में सजा तय है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय से रांची स्थित ईडी कार्यालय पर केंद्रीय बलों की तैनाती कर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी की तर्ज़ पर झारखंड सरकार और उसके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी,@ranchipolice ने सूचना अनुसार @dir_ed कार्यालय रांची को घेर लिया है /ईडी कार्यालय में मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM एवं पुलिस-प्रशासन से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार…
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 15, 2026
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Union Minister of State for Defence Sanjay Seth says, "A scam happened in drinking water and sanitation. and ED has been investigating the case, and the worker Santosh kumar has been in jailfor 18 months... What a planted story it was... ED has not… https://t.co/4LawI4w9t9 pic.twitter.com/5bMtHecLju
— ANI (@ANI) January 15, 2026
