बीयर बार गोलीकांड के अपराधियों की हुई पहचान
संवाद सूत्र मधुपुर मधुपुर एसडीपीओ विनोद रवानी ने गुरुवार को बीयर बार गोलीकांड घटना क
संवाद सूत्र ,मधुपुर : मधुपुर एसडीपीओ विनोद रवानी ने गुरुवार को बीयर बार गोलीकांड घटना की जांच किया। उन्होंने बीयर बार पहुंचकर अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली के स्थान को देखा। अपराधियों ने जहां शराब पी थी उस स्थल का निरीक्षण किया। बीयर बार के मैनेजर व कर्मचारियों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया। सुरक्षा को लेकर संचालक से बातचीत की। एसडीपीओ ने कहा कि गोलीकांड के अपराधियों की पहचान कर ली गई है। मामले में पूर्व में एक अपराधी एंकर दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बाकी अपराधी जल्द ही गिरफ्तार होंगे। जांच में पाया गया कि बार के संचालन में मानकों का अनुपालन नहीं हो रहा है। वहां एक किशोर काम कर रहा था। ये श्रम कानून का उल्लंघन है। चाइल्डलाइन को सूचना दी जाएगी। जानकारी हो कि एक जनवरी रात को अपराधियों ने बीयर बार में शराब पी थी। पैसे लेनदेन को लेकर मैनेजर से विवाद हुआ। बाद में एक अपराधी ने पे फोन से बीयर बार का पैसा पेमेंट कर चले गए। आधे घंटे के बाद अपराधी आए और पिस्टल से अंधाधुंध फायरिग कर दहशत फैलाई। सूचना पर पुलिस ने घटना की छानबीन कर तीन खोखा बरामद भी किया था। बार संचालक सचिन चौरसिया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर हथियार तस्कर गिरोह के एक सदस्य एंकर दास को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। वहीं तीन अन्य अपराधी फरार हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लेकर छापेमारी कर रहे हैं।