अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दो उपसमितियां बनीं
जागरण संवाददाता, देवघर : लक्ष्मीपुर चौक स्थित बैद्यनाथ संस्कृत पुस्तकालय में झारखंड राज्य सॉफ्टब
जागरण संवाददाता, देवघर : लक्ष्मीपुर चौक स्थित बैद्यनाथ संस्कृत पुस्तकालय में झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ की एजीएम (वार्षिक सामान्य बैठक) प्रदेश अध्यक्ष सुनील खवाड़े की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम संघ के पदाधिकारियों द्वारा बारी-बारी से बुके भेंट कर अध्यक्ष का स्वागत किया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत झा द्वारा स्वागत संबोधन किया गया। वहीं महासचिव संजीव झा द्वारा बैठक में वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया गया।
बैठक में 5-13 मई तक इंदौर में होने वाली 11 वीं राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सहित जून के तीसरे सप्ताह में देवघर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके लिए दो उपसमितियों का गठन किया गया। संघ के उपाध्यक्ष रितुराज सिन्हा को अनुशासन समिति के प्रमुख के रूप में मनोनीत किया गया। वहीं अमित कुमार मिश्रा को चयन समिति का प्रमुख बनाया गया है। बैठक के दौरान इसी वर्ष होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी गोड्डा को सौंपे जाने का भी निर्णय लिया गया। वहीं 2019 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सरायकेला खरसावां को मेजबानी सौंपे जाने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा जिला स्तरीय टूर्नामेंट के आयोजन का फैसला राज्य से नियुक्त पर्यवेक्षक की मौजूदगी में कराए जाने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक विजय प्रताप सनातन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
मौके पर मीडिया प्रभारी विरेन्द्र अग्रवाल, सचिव बंटी कुमार पांडेय (हजारीबाग), सचिव अनूप शर्मा (धनबाद) दिलीप कुमार गुप्ता (सरायकेला), मो. इस्लाम (साहेबगंज), रोहित कुमार (दुमका), मो. इम्तियाज (पाकुड़), संयुक्त सचिव कुंदन शर्मा, उपाध्यक्ष (गोड्डा) बासु झा, अजय कुमार झा, नितिश कुमार ¨सह, झारखंड सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम के कप्तान रविकांत, रवि तिवारी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।