पूर्व मंत्री ने किया क्वारंटाइन रिलीफ सेंटर का निरीक्षण
प्रदेश भाजपा के राज्य स्तरीय क्वारंटाइन रिलीफ सेंटर के सदस्य सह पूर्व मंत्री राज पलिवार ने बुधवार की शाम मधुपुर के राजाभिठा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया।
मधुपुर : प्रदेश भाजपा के राज्य स्तरीय क्वारंटाइन रिलीफ सेंटर के सदस्य सह पूर्व मंत्री राज पलिवार ने बुधवार की शाम मधुपुर के राजाभिठा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों के बीच मोदी आहार का पैकेट उपलब्ध कराया। झारखंड प्रदेश भाजपा ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए राज्य स्तर पर दो समिति बनाई है। इसमें संताल परगना से पूर्व मंत्री राज पलिवार व डॉ. लुईस मरांडी को क्वारंटाइन रिलीफ समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले सात दिनों से मधुपुर भाजपा नगर कमेटी की ओर से प्रतिदिन 300 जरूरतमंदों के बीच मोदी आहार पहुंचाने का काम हो रहा है। मौके पर भाजपा जिला मंत्री सचिन रवानी, नगर अध्यक्ष अवनि भूषण, प्रमोद विद्यार्थी, आशीष झा, अशोक गोंड़, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्षा मालती सिन्हा, गोपी वर्मन, गायत्री लाल, सपना विश्वकर्मा, संजय पाठक, विनोद प्रसाद, विवेक बथवाल, पप्पू पांडेय, संतोष शर्मा, अंकित गुप्ता, अमित मिश्रा, विवेक पांडेय व अन्य उपस्थित थे।