देवघरः पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
ज्योतिनगर में एक विवाहिता नीलू कुमारी की हत्या का मामला सामने आया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 12:40 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 04:21 PM (IST)
देवघर, जेएनएन। शहर के ज्योतिनगर में एक विवाहिता नीलू कुमारी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने नीलू का जला हुआ शव बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस ने नीलू के पति अभय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जाता है कि एक महीना पहले ही शादी हुई थी। नीलू के फूफा ने पुलिस से कहा कि ससुराल वालों ने नीलू की हत्या कर दी है। विवाहिता का मायका बिहार के बांका जिला में है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। एसडीपीओ भी घटनास्थल पहुंचे। घर मे केवल पति-पत्नी ही रह रहे थे। पति मूलतः जिला के करौं प्रखंड का रहने वाला है। अभी तक परिजन नहीं पहुंचे हैं। मायके से भी कोई नहीं आया है। आने के बाद ही प्राथमिकी होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें