होटल में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, हजारों की संपत्ति जलकर खाक
जसीडीह (देवघर) थाना क्षेत्र के मानिकपुर जुबली पेट्रोल पंप के समीप होटल में आग लगने से हजा
जसीडीह (देवघर) : थाना क्षेत्र के मानिकपुर जुबली पेट्रोल पंप के समीप होटल में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मानिकपुर गांव निवासी बम शंकर यादव ने अपने होटल को कुंडू बांग्ला निवासी हेमंटू गुप्ता को बीते कई सालों से संचालन करने के लिए दिया था। होली के कारण होटल बंद था। शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने के कारण होटल में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं होटल संचालक और मालिक को आशंका है कि किसी असामाजिक तत्वों द्वारा होटल में आग लगा दी है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। बीते एक सप्ताह पूर्व मानिकपुर मोड़ के समीप होटल में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल गई थी। घटना के बारे में पीड़ित ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने पहले मेरे संबंधी के होटल में आग लगा दी और पुन: एक सप्ताह बाद मेरे होटल में आग लगा दी गई। वहीं बीते दो दिनों से असामाजिक तत्वों ने गोपालपुर गांव के समीप पलाश जंगल में आग लगा दी है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आग की लपट काफी तेज होने के कारण आसपास के जंगलों पेड़-पौधे को भारी नुकसान पहुंचा है।