Move to Jagran APP

बेहतर कार्य कर रही हेमंत सरकार: बादल

संवाद सूत्र मारगोमुंडा कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठब

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 10:43 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 10:43 PM (IST)
बेहतर कार्य कर रही हेमंत सरकार: बादल
बेहतर कार्य कर रही हेमंत सरकार: बादल

संवाद सूत्र, मारगोमुंडा: कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बेहतर कार्य कर रही है। यह सरकार जनता की उम्मीदों की सरकार है। सरकार ने इस कोरोना महामारी में 9 करोड़ मानव दिवस का सृजन किया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान और मजदूरों के लिए चितित है। किसानों को अब बिल्कुल समय पर हर फसल का बीज मुहैया होगा। बीपीएल सूची में गड़बड़ी की संभावना को देखते हुए फैसला लिया है कि 2021 में 9,250 लोगों को गव्य विकास विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर एपीएल परिवारों को भी गाय दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह सेवा करने के लिए ही राजनीति में आए हैं। मधुपुर में ही राजनीतिक सीखी हैं। एक किसान का बेटा हूं। खेत में काम किया है। किसानों का दर्द अच्छी तरह से समझता हूं। सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के बाद कृषि मंत्री केंद्र सरकार के खिलाफ भी जमकर बरसे। नया कृषि बिल को किसान विरोधी कानून बताया। मधुपुर सीट पर होने वाले उप चुनाव को चर्चा में रखने के लिए कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी काफी संघर्षशील और नेक दिल सच्चे इंसान थे। उनके शेष कार्यों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पांच साल के लिए हाजी साहब को जनता ने अपना जनादेश दिया था। इसलिए मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में निश्चित रूप से दोबारा जनादेश मिलेगा। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद, बीडीओ संतोष कुमार चौधरी, प्रमुख शहनाज परवीन, जिप सदस्य अबू अख्तर, इमरान अंसारी, झामुमो विधानसभा प्रभारी हफीजुल हसन, जिप सदस्य अबू अख्तर, इमरान अंसारी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष फैयाज केसर, सोहराब अंसारी, डुगू टुडू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मु, समीप अंसारी, महबूब अंसारी सहित सभी पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव व रोजगार सेवक, प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.