हेमंत सरकार की विफलताओं से जन-जन को अवगत कराएं
संवाद सहयोगी चितरा भाजपा कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सहरजोरी ि
संवाद सहयोगी, चितरा : भाजपा कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सहरजोरी स्थित मैदान में बुधवार को किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होता है। संख्या बल में हम जितना अधिक होंगे, हमारी मजबूती बढ़ती जाएगी। सभी मंडल अध्यक्षों और आम कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हैं कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सरकार की विफलताओं से जन-जन को अवगत कराएं। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जितने भी वायदे झामुमो ने किए थे। आज तक एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। प्रदेश की हेमंत सरकार ने किसानों, युवकों, शिक्षकों के साथ छल किया है। सरकार के कार्यकाल में जनता त्राहिमाम कर रही है। समय आने पर माकूल जवाब सत्तासीन पार्टियों को देगी। इससे पहले संगठन की मजबूती के लिए मंडल अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने का निर्देश दिया गया। झारखंड सरकार की विफलताओं को जन-जन तक उजागर करने का आह्वान भी किया गया। संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कई अहम बातों पर चर्चा की गई। संगठन विस्तार के लिए आम लोगों को पार्टी की नीति से अवगत कराने का आह्वान किया गया। मौके पर पंकज भदौरिया, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रसाद राणा युवा मोर्चा के रणवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष रूसी लाल राणा, देबू पोद्दार, अशोक हजारी, मुखिया गुपीन रजवार, अनुराग आनंद, जगरनाथ रामानी समेत सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।