मधुपुर में 205 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
कंटेनमेंट जोन में शुक्रवार को 205 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान सभी लोग सामान्य मिले।
मधुपुर : कंटेनमेंट जोन में शुक्रवार को 205 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान सभी लोग सामान्य मिले। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को कोविड-19 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि कंटेनमेंट जोन में प्रशासन द्वारा जो भी निर्देश दिया गया है उसका सभी को अनुपालन करना है। लोग अपने घरों से बाहर न जाएं। अगर तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दें। मास्क का प्रयोग करें, हाथों की सफाई नियमित तौर पर करते रहें और शारीरिक दूरी बनाकर रखें। जांच टीम में डॉ. इकबाल खान, तपन कुमार, अजय कुमार, संदीप कुमार, राजीव रंजन, विनोद कुमार दास, सुधीर कुमार, जिआउल अंसारी, अभिवन कुमार, जयंत, रणवीर रमानी, दीपू ठाकुर शामिल थे। जानकारी हो कि मधुपुर के पांच श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी का इलाज देवघर के मां ललिता कोविड-19 अस्पताल में किया जा रहा है। अभी आधिकारिक रिपोर्ट आना बाकि है। मधुपुर के तीन इलाकों को सील किया गया है। वहां लोगों को प्रशासन द्वारा राशन व अन्य जरूरत का सामान मुहैया कराया गया है। इसके साथ ही आसपास के इलाके के लोगों का स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी गई है।