प्रसव पूर्व महिला की मौत
जागरण संवाददाता देवघर सदर अस्पताल रविवार सुबह तकरीबन 3-4 बजे के बीच प्रसव के आई 21 वष
जागरण संवाददाता, देवघर : सदर अस्पताल रविवार सुबह तकरीबन 3-4 बजे के बीच प्रसव के आई 21 वर्षीया महिला की मौत हो गई है। महिला हरिजन कॉलोनी की रहनेवाली थी। विवेक हरि की पत्नी जूही कुमारी को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया। यहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने महिला की हालत को नाजुक बताया। बाद में आइसीयू में भर्ती करते हुए परिजन को खून की व्यवस्था करने को कहा। इसी दौरान उसकी हालत और बिगड़ गई। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। रेफर किए जाने के बाद परिजन बाहर ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। डॉ. रवि रंजन ने बताया कि महिला में खून की कमी थी और वो एकलेनशिया नामक बीमारी से भी ग्रसित थी। मौत की वजह से उन्होंने एकलेनशिया को बताया। मौत के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।