देवघर के दीपक को स्मार्ट हेल्थकेयर लीडर अवार्ड
संवाद सूत्र, देवघर : देवघर के बरमसिया निवासी भूतपूर्व जिला कृषि पदाधिकारी अवध बिहारी प्रसाद
संवाद सूत्र, देवघर : देवघर के बरमसिया निवासी भूतपूर्व जिला कृषि पदाधिकारी अवध बिहारी प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार वर्मा को अमेरिकी संस्थान स्मार्ट हेल्थ ने दुबई में दुनिया के 50 टॉप स्मार्ट हेल्थकेयर लीडर्स में चुना और उन्हें सम्मानित किया गया। फार्मा इंडस्ट्री से दीपक कुमार वर्मा अकेले इस अवार्ड को हासिल करने में सफल हुए हैं। इन्होंने देवघर से स्कूल और कॉलेज की शिक्षा पूरी की। वह वर्तमान में जूवेंटस हेल्थकेयर लिमिटेड के जेनरल मैनेजर हैं। अमेरिकी संस्थान स्मार्ट हेल्थ ने अवार्ड के लिए शुरू में अपने क्षेत्र में कार्य करने वाले 500 टॉप लीडर्स को चुना था। बाद में सभी के कार्यों और योगदान के अलावा इंटरव्यू के आधार पर 50 टॉप स्मार्ट हेल्थ केयर लीडर्स को अंतिम रूप से चुना गया। इनमें अधिकांश डॉक्टर्स, सीईओ और स्टार्टअप के नवउद्यमी शामिल थे। फार्मा इंडस्ट्री से सिर्फ दीपक चुने गए। उन्हें यह अवार्ड दुबई में 13-14 नवंबर को एक समारोह में दिया गया।