हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार
जसीडीह (देवघर) : हत्याकांड के एक आरोपित को जसीडीह थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल
जसीडीह (देवघर) : हत्याकांड के एक आरोपित को जसीडीह थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया कि गिरफ्तार गंगटी गांव निवासी टीपू अंसारी पर उसके एक रिश्तेदार की हत्या करने का आरोप है। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी के साथ आरोपित का अवैध संबंध था। इस बात को लेकर उनके बीच पहले भी कई बार उन दोनों के बीच विवाद हो चुका है। आरोपित 25 दिसंबर को छोटा मानिकपुर गांव ताड़ी पीने के लिए गया था। वहां महिला का पति भी पहुंच गया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर आरोपित ने महिला के पति को गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को मिट्टी में दबा दिया। दो दिनों तक जब मृतक घर नहीं आया तो घरवालों की उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान उसका शव बरामद किया गया। इस सिलसिले में मृतक की मां के बयान पर जसीडीह थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में उसके ससुराल पक्ष के तीन लोगों को आरोपित बनाया गया है। इसी आरोप के आलोक में टीपू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।