Move to Jagran APP

महिला सशक्तीकरण की कड़ी सखी मंडल

मधुपुर (देवघर) : ग्राम विकास विभाग द्वारा झारखंड की सखी मंडल बहनों की सीधी बात सरकार त

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 09:52 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 09:52 AM (IST)
महिला सशक्तीकरण की कड़ी सखी मंडल
महिला सशक्तीकरण की कड़ी सखी मंडल

मधुपुर (देवघर) : ग्राम विकास विभाग द्वारा झारखंड की सखी मंडल बहनों की सीधी बात सरकार तक पहुंचाने के मकसद से मंगलवार को प्रखंड परिसर में सखी संवाद का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी रश्मि रंजन, डीपीआरओ रवि कुमार, डीपीएम प्रकाश रंजन, डीएम स्किल आदित्य शर्मा, वाईपी केएमसी ऋतु रागिनी, बीएमपी मधुपुर अंकुर कुमार ने किया। बीडीओ ने कहा कि देश की मजबूती के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण महत्वपूर्ण है। जब तक महिला आत्मनिर्भर नहीं होगी तब तक समाज का सर्वागीण विकास संभव नहीं है। महिला सशक्तीकरण को लेकर सखी मंडल का गठन एक सशक्त कड़ी है। इससे जुड़कर महिलाएं स्वावलंबी बन सकती हैं। परिवार के साथ गांव व समाज को नई दिशा दे सकेंगी। कहा कि समूह बनाकर महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकार महिला सशक्तीकरण पर सर्वाधिक जोर दे रही है। इसके पीछे जेएसएलपी की कार्ययोजना तो है ही इसके अलावा मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुवाई में चल रही सरकार का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इस कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों में काम करने वाली लगभग एक हजार महिलाएं शामिल हुई। डीपीएम ने बताया कि मधुपुर में लगभग एक हजार महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को उन्नत बनाया गया है। वहीं सखी मंडल के सदस्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजना से अवगत कराया गया। मौके पर मुखिया प्रवीण कुमार, सुशील कुमार ¨सह, सुलेखा देवी, ग्रामीण विकास विभाग के मोहम्मद शहाबुद्दीन, चिमन कुमार गुप्ता, शिव कुमार ¨सह, कार्तिक यादव, सुमन सौरभ, सन्नी कुमार, भोला महतो, निर्मल टुडू, सरस्वती टुडू, भूधर मंडल, वकील राय व अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.