प्रदर्शनी देखने पहुंचे स्वतंत्रता सेनानी
फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से भारत के विभाजन का दर्द प्रदर्शित
प्रदर्शनी देखने पहुंचे स्वतंत्रता सेनानी
जागरण संवाददाता, देवघर : भारत का विभाजन के दौरान हुई हिंसा, लोगों का दर्द के दर्द को दर्शाती फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार को गुलीपाथर स्थित एलिजाबेथ फ्यूल सेंटर परिसर में किया गया। शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी कालीचरण तिवारी व देवी प्रसाद सिन्हा चौधरी के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी ने किया। आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले कालीचरण तिवारी की उम्र लगभग सौ के करीब पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी की सूचना मिलते ही अपने आपको रोक नहीं पाया। वह न ठीक से चल पा रहे थे और न ही स्पष्ट रूप से देखा पा रहे थे। कुछ ऐसा ही स्थिति स्वतंत्रता सेनानी देव प्रसाद सिन्हा चौधरी की भी थी। उन्होंने कहा कि- आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह देखकर आनंद की अनुभूति हो रही है। किन संघर्षों से लोगों ने देश को आजाद कराया। आजाद देश में इस तरह जश्न देश प्रेम की भावना को जागृत करता है। जिप अध्यक्ष ने कहा कि देश के महान सपूतों को साथ पाकर खुद को गैरवान्वित महसूस कर रही है। दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को शाल ओढ़ाकर, गीता भेंट व बुके देकर एचपीसीएल परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर एचपीसीएल संताल परगना के सेल्स आफिसर अनिरूद्ध गुप्ता, एलिजाबेथ फ्यूल सेंटर के संचालक अरविंद किस्कू व मर्सिला किस्कू, संजीव अग्रवाल उर्फ चांद बाबू, संजीव कुमार, करण कुमार, गोलू व विनय सिन्हा आदि थे।