विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार साइबर आरोपित गिरफ्तार, आठ मोबाइल जब्त

By JagranEdited By:
Published: Mon, 27 Jul 2020 04:43 PM (IST)

साइबर पुलिस ने रविवार देर रात सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर चार अपराधी को गिरफ्तार किया है।

चार साइबर आरोपित गिरफ्तार, आठ मोबाइल जब्त
चार साइबर आरोपित गिरफ्तार, आठ मोबाइल जब्त

देवघर : साइबर पुलिस ने रविवार देर रात सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर चार साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से आठ मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, छह एटीएम कार्ड और तीन अलग-अलग बैंकों का पासबुक बरामद किया गया है। गिरफ्तार होनेवालों में सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी शंभू हाजरा, रणबीर हाजरा उर्फ मंटू, रणधीर हाजरा एवं राजेश हाजरा शामिल है। बताया जाता है कि एसपी पीयूष पांडेय को साइबर आरोपितों के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर एसपी ने तुरंत साइबर थाना के इंस्पेक्टर कलीम अंसारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में इंस्पेक्टर के अलावा पीएसआइ शैलेश कुमार पांडेय व रुपेश कुमार सहित मंगल टुडू, प्रदीप कुमार मंडल, तीरथ कुमार सिंह, बबीता कुमारी, सपन मंडल, रंजन कुमार दास, वरुण कुमार दर्वे, विजय मंडल, मनोज कुमार वर्णवाल व रतन कुमार दुबे को शामिल कर छापेमारी करने का निर्देश दिया।

टीम ने छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

-----------------------

केवाइसी अपडेट के नाम पर बनाते थे शिकार

गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में सभी आरोपितों ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। देश के विभिन्न प्रांतों के लोगों को बैंक अधिकारी बनकर फोन कर को एटीएम बंद होने व केवाइसी अपटेड कराने की बात कहकर झांसे में लेते हैं। इन लोगों से एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी, कार्ड का एक्सपायरी डेट आदि की जानकारी प्राप्त करने के बाद लोगों के खाते अवैध निकासी कर ली जाती थी। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

कलीम अंसारी, इंस्पेक्टर साइबर थाना