जमीन विवाद में चला तीर-धनुष, पांच महिला घायल
उनके पक्ष से आए लोगों ने लाठी डंडे व तीर से हमला कर दिया। इस घटना में सभी घायल हो गई है। सभी घायलों को स्थानीय पुलिस ने कोलियरी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल में जुटी है।
संवाद सहयोगी, चितरा (देवघर) : थाना क्षेत्र के हेठ बहियार गांव में बुधवार को विवादित भूमि पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। पारंपरिक हथियार तीर-धनुष, लाठी व डंडे से हमला करने के कारण एक पक्ष की पांच महिलाएं घायल हुई है। थाने को सूचना दे दी गई है।
घायल महिलाओं में रासमुनि सोरेन, बहामुनी सोरेन, फुलमनी बास्की, नीलमणि हेंब्रम, बहामुनी मुर्मू आदि ने बताया कि उबिया नावाडीह निवासी सूरज मरांडी व देवान मरांडी के साथ भूमि विवाद चल रहा है। यह जमीन उनकी है। जबकि इसे विवादित भूमि बनाकर वह लोग कृषि कार्य दल बल के साथ करने जुटे हुए थे। अपने परिवार के सभी महिलाओं ने उन्हें काम रोकने को कहा। इस पर उन लोगों व उनके पक्ष से आए लोगों ने लाठी डंडे व तीर से हमला कर दिया। इस घटना में सभी घायल हो गई है। सभी घायलों को स्थानीय पुलिस ने कोलियरी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल में जुटी है।