गैस सिलिंडर से घर में भड़की आग, बचाने आए पड़ोसी समेत पांच झुलसे Deoghar News
सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस लीक हो रही थी। इसकी जानकारी घर वालों को नहीं हुई। किसी ने घर में माचिस जला दी। जिससे रसोई घर में आग पकड़ ली।
देवघर, जेएनएन। देवघर के करौं थाना क्षेत्र के करौं गांव की सूढ़ी टोला में मंगलवार की रात करीब आठ बजे गैस सिलिंडर के रिसाव से रसोईघर में आग लग गई। हादसे में पांच लोग झुलस गए। सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। झुलसे लोगों में गृहस्वामी राधेश्यााम कापरी, उनकी पत्नी गीता देवी, पुत्री माधुरी कुमारी , पड़ोसी नरेश मंडल व उसका पुत्र चंदन कुमार शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस लीक हो रही था। इसकी जानकारी घर वालों को नहीं हुई। किसी ने घर में माचिस जला दी। जिससे रसोई घर में आग पकड़ ली। इस दौरान राधेश्याम कापरी, उसकी पत्नी व पुत्री घर के अंदर ही थे। हल्ला करने पर पड़ोसी नरेश मंडल व उसका पुत्र चंदन आग बुझाने के लिए घर पहुंचा। इस दौरान सभी लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घायलों को एंबुलेस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करौं लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।