झारखंड के 40 सीटों पर प्रत्याशी देगी तृणमूल कांग्रेस, पहली सूची जारी
देवघर विधानसभा चुनाव में अब ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस भी ताल ठोंकने के लिए मैदान पर उत
देवघर : विधानसभा चुनाव में अब ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस भी ताल ठोंकने के लिए मैदान पर उतर रही है। पार्टी के महासचिव हरेकृष्ण राय ने बताया कि चुनाव में पार्टी मजबूती से उतरेगी। राज्य में लगभग 35-40 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतरेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चुनाव में कम से कम 10 उम्मीदवार जीतेंगे। बाकी सीटों पर अन्य पार्टी के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देगी। जिस विधानसभा पर पार्टी अपना उम्मीदार दे रही है, वहां पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है। इसी दौरान उन्होंने 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें मधुपुर से हरेकृष्ण राय, झरिया से राधे श्याम गोस्वामी, लिट्टीपाड़ा से शिवचरण मालतो, भवनाथपुर से कन्हैया चौबे, शिकारीपाड़ा से मुन्नी हांसदा, गढ़वा से मनदीप मल्ला, तमाड़ से किशोर कुमार भगत, काके से विजय राम, बरही से राजीव रंजन, पांकी से सुरेंद्र यादव, मोहनपुर से महेंद्र जामुड़ा, जगरनाथपुर से जगदीश चंद्र सिकु, मझगांव से चित्रसेन टिकू का नाम शामिल है। अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। मौके पर प्रदेश सचिव गौतम सरकार, जिलाध्यक्ष वरुण कुमार, उपाध्यक्ष राजेन्द्र मौजूद थे।