Move to Jagran APP

घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

थाना क्षेत्र के राम रायडीह गांव में शुक्रवार को दिन में इंद्रदेव रॉय के घर में आग लग जाने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 05:12 PM (IST)
घर में लगी आग, हजारों का नुकसान
घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

सारवां : थाना क्षेत्र के राम रायडीह गांव में शुक्रवार को दिन में इंद्रदेव रॉय के घर में आग लग जाने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि जिस वक्त आग लगी थी घर में लोग नहीं थे। आग घर के एक कमरे में रखे पुआल में लगी। कुछ ही देर में पुआल का आग आसपास के सामान में फैल गया। ग्रामीणों ने धुंआ देखा तो उन्हें आग की जानकारी घर वालों को दी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान सूचना मिलने पर देवघर से अग्निशमन दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए कमरे के दीवार के एक हिस्से को तोड़ना पड़ा। इस घटना में घर में रखा पुआल, अनाज, कपड़ा, बर्तन, लकड़ी का दरवाजा, प्लास्टिक का पाईप आदि जल गया। इस घटना में 40 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। घरवालों ने प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.