मोहनपुर में आग लगने से आठ घर जले
संवाद सहयोगी, मोहनपुर (देवघर) : थाना क्षेत्र के पोस्तवारी पंचायत अंतर्गत सलगती गांव में सोमवार क
संवाद सहयोगी, मोहनपुर (देवघर) : थाना क्षेत्र के पोस्तवारी पंचायत अंतर्गत सलगती गांव में सोमवार को आग लगने से आठ घर जलकर राख हो गए। इसमें करीब आठ लाख की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। पिड़ित उगन महतो ने बताया कि दोपहर में सबसे पहले उनके घर में आग लगी। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका। आग इतनी जल्दी फैली कि इसकी चपेट में उपेंद्र महतो, मनोज महतो, धोकल महतो, प्रकाश यादव, गणेश यादव, महेंद्र यादव व भूदेव यादव का घर भी आ गया। सभी घरों में नगदी समेत अनाज, कपड़ा, जेवर, लकड़ी व जमीन संबंधित कागजात, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व अन्य सामान जल गए।
बताया कि उगन के घर एक लाख, उपेंद्र के घर एक लाख, मनोज के घर डेढ़ लाख, गणेश के घर 70 हजार, घोकल के घर 80 हजार, प्रकाश के घर 1 लाख 80 हजार, महेंद्र के घर 1 लाख 70 हजार व उपेंद्र के घर 80 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन वाहन लेकर पहुंचे कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग को काबू किया। मुखिया नरेश यादव ने पिड़ितों को प्रधानमंत्री आवास व अन्य लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।