Move to Jagran APP

ससुर ने किया दुष्कर्म, साइबर अपराध में मदद करने को कहा

संवाद सहयोगी, सारठ (देवघर) : थाना क्षेत्र में ससुर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। ससुराल वालो

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 01:22 AM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 01:22 AM (IST)
ससुर ने किया दुष्कर्म, साइबर अपराध में मदद करने को कहा
ससुर ने किया दुष्कर्म, साइबर अपराध में मदद करने को कहा

संवाद सहयोगी, सारठ (देवघर) : थाना क्षेत्र में ससुर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया और साइबर अपराध में शामिल होने का दबाव भी बनाया। इसकी सूचना पीड़िता ने पति व अन्य सदस्य को दी तो मारपीट की गई। इसके बाद बच्चे को रखकर इस महिला को घर से निकाल दिया गया। उसने 29 अक्टूबर को देवघर एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने थाना को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बुधवार को पीड़िता सारठ थाना पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को ससुराल वालों से बरामद कर महिला को सौंप दिया है।

loksabha election banner

भुक्तभोगी की मानें तो उसकी चार साल पहले मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई थी। लड़की के जन्म लेने के बाद से ही ससुरालवाले दहेज में दो लाख रुपये व गाड़ी मांगने का दवाब बनाने लगे। उससे मारपीट की जाने लगी। साथ ही साइबर अपराध में साथ देने के लिए कहा गया। इसी बीच उनके सास की मृत्यु हो गई। कुछ दिनों के बाद ससुर उसपर बुरी नजर रखने लगा। लाज व शर्म के कारण वे किसी को कुछ नहीं बोलती थी। 27 अक्टूबर को रात्रि लगभग नौ बजे ससुर ने पानी लाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.