Move to Jagran APP

करौं में हाथियों का उत्पात जारी, कई घरों को पहुंचाया नुकसान

करौं (देवघर): देवघर में तीन दिन से हाथियों के झुंड ने डेरा डाल रखा है। गुरुवार

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Dec 2017 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 22 Dec 2017 06:53 PM (IST)
करौं में हाथियों का उत्पात जारी, कई घरों को पहुंचाया नुकसान
करौं में हाथियों का उत्पात जारी, कई घरों को पहुंचाया नुकसान

करौं (देवघर): देवघर में तीन दिन से हाथियों के झुंड ने डेरा डाल रखा है। गुरुवार की रात बरसतिया में एक अधेड़ को झुंड ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद रात में ही झुंड करौं थाना क्षेत्र स्थित कैराकोल-जसोबांध जंगल पहुंच गया। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। लोग रतजगा करने को विवश हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार की सुबह हाथी पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण जंगल पहुंचने लगे। झुंड में 14 बड़ा व 4 छोटा हाथी हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी समेत वन विभाग के अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में मुखिया सुबलाल मंडल, पंसस नुनुराम रवानी, एएसआई अशोक कुमार व वन क्षेत्र पदाधिकारी महादेव रजक, वनपाल अनंतलाल शर्मा व दीनानाथ ¨सह, वनरक्षी प्रकाश राणा, तपन कुमार मिश्रा आदि जंगल पहुंचे। दोपहर से शाम तक डीएफओ ममता प्रियदर्शी जंगल क्षेत्र में लोगों को हाथी के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी।

आधा दर्जन लोगों के घर व फसल को नुकसान

गुरुवार की रात हाथियों के झुंड ने प्रखंड के चपरिया, धोबाना, जोड़ामो व कैराकोल आदि गांवों में जमकर उत्पात मचाया। चपरिया गांव के भीम मुसहर, लालू मुसहर, सुरती देवी व कैराकोल के नुनुवा टुडू का घर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान बड़जोरा निवासी धीरेन राय एवं गो¨वद यादव के खेत में लगे गेंहू, सरसों की फसल को रौंद दिया। वहीं कैराकोल में सोनातन मुर्मू व बुधन मुर्मू के खलिहान में रखे धान को भी झुंड चट कर गया। जाकेर मुर्मू के खेत में लगी आलू की फसल को रौंद दिया। बीडीओ अमलजी, गंजेबारी मुखिया सुबलाल मंडल, कसैया मुखिया हृदय कुमार राय ने क्षति का आकलन करने के लिए उपरोक्त सभी गांवों का दौरा किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.