क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला प्रमाण पत्र
संस चितरा डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर ऑनलाइन क्विज का
संस, चितरा : डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सत्यम कुमार, साक्षी प्रिया, सुनित्रा तिवारी, ध्रुव राज, उत्तम कुमार महतो, प्रियांश मिश्रा, गौरव कारजी, प्रणय सिंह, ऋषभ कुमार, अंशुमान आदि छात्रों को मानव संसाधन विकास मन्त्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने नई शिक्षा नीति के महत्व के बारे में कहा कि छात्रों के समग्र विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 21वीं सदी के भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिये भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 को मंजूरी दी है।